ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी ना देंः एसओ : फखरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 3, 2025

बहराइच। बकरा ईद त्यौहार को लेकर फखरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि सभी मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी बंद स्थान व चिन्हित स्थान पर ही करें। कुर्बानी के अवशेषों को गड्ढों में दबाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि गंदगी न फैले और अन्य समुदाय के लोगों को कोई असुविधा न हो। प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्वानी न करें। ऐसा करने पर कार्रवाई किया जाएगा किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, पेशकार यादव, उप निरीक्षक दिनेश सिंह, महिंदर कुमार, चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह, विनरेंद्र मिश्रा, सूर्यकांत चौबे, विकास मिश्रा, मौलाना हसीब, मौलाना उबेद, इकराम खां, फारुख खां, सलीम, अनिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें