एएसपी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के दिए दिशा निर्देश : पुलिस लाइन में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Aug 28, 2025
बहराइच। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह के साथ नगर क्षेत्र के सभी थाना, चौकी प्रभारी की उपस्थिति में आगामी त्यौहार गणेश पूजा, गणेश प्रतिमा विसर्जन के सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले व्यवस्थापक, समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वालेंटियर और डीजे मालिको, संचालकों के साथ वार्ता कर शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सभी को अवगत कराया गया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रोड से उचित दूरी बना के पंडाल को स्थापित किया जाए। आग लगने के स्थिति से बचने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग, मूर्ति सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने हेतु बताया गया। डीजे मालिकों और संचालकों को हिदायत दी गई कि शासन द्वारा मानक के अनुरूप ही आवाज में डीजे बजाए तथा कोई भी ऐसे गाने न बजाए जिससे किसी भी व्यक्ति, समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन