ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

इंडियन रेडक्रास सोसाईटी ने लगाया वाटर कूलर : मेडिकल कालेज आने वाले मरीजों व तीमारदारों को मिलेगा ठण्डा पानी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, May 28, 2025

बहराइच। भीषण गर्मी में इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी ने आवाम की प्यास बुझाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किया है। सोसाईटी ने सीएमओ कार्यालय कैम्पस में फिल्टर वॉटर के लिए वॉटर कूलर स्थापित कराया है। जिससे मेडिकल कॉलेज आने वाले लाखों मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंडा पानी पीने को मिलेगा। सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि इस वॉटर फिल्टर यूनिट से लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। पोस्टमॉर्टम हाऊस के पास लगने वाले दूसरे वॉटर फिल्टर यूनिट से दूर दराज से आने वाली हादसों से पीड़ित आवाम के परिजनों को भी स्वच्छ पानी मिलेगा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी समाज सेवा के प्रति संकल्पित है और लगातार अवाम के हितों के लिए प्रयासरत है। बहराइच में एक और वॉटर फिल्टर प्लांट लगाने की कार्यवाही हो रही है, जिससे लोगों को और भी सुविधा मिलेगी। सीएमओ ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया। सोसाईटी के इस प्रयास से लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा और उनकी सेहत में सुधार होगा। वॉटर फिल्टर प्लांट के उद्घाटन अवसर पर रेडक्रॉस टीम से डीएचआईओ डॉ बृजेश सिंह, डॉ कुँवर रितेश व आजीवन सदस्य पुत्ती लाल बाजपेयी, अजय शर्मा, राजीव शर्मा, कुँवर दिवाकर सिंह, हनुमान गुप्ता, व सैय्यद मसूद अली कादरी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें