ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

पलटने से बची डबल डेकर बस : बाल-बाल बचे यात्री

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 3, 2025

खैरीघाट, बहराइच। नानपारा-बेहड़ा मार्ग के लौकिहा मंदिर के पास रविवार दोपहर एक स्लीपर डबल डेकर बस के चालक का नियंत्रण खोने से अगला एक पहिया तटबंध से नीचे उतर गया। जिसके चलते बस पलटने से बची। पावर ब्रेक के चलते दुर्घटना टल गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस स्टाफ ने एक-एक कर यात्रियों को उतारा। लोग अन्य वाहन से गंतव्य को रवाना हुए। खैरीघाट थाने के बेहड़ा आदि से तमाम स्लीपर डबल डेकर टूरिस्ट परमिट पर दिल्ली, पंजाब आदि जाती है। रविवार दोपहर में दिल्ली से चलकर बेहड़ा जा रही डबल डेकर बस का एक पहिया तटबंध से नीचे उतर गया। बस पलटती, उससे पहले चालक ने पावर ब्रेक के सहारे बस को जाम कर दिया। जिसके चलते यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। अधिकांश सवारियां बस से अन्य स्टाप पर उतर चुकी थी। बस में लगभग तीस यात्री सवार थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें