ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: परिवहन निगम के नये फरमान से यात्री हलकान

बस निरस्त होने के चलते परेशान रहते है यात्री
लखीमपुर जाने वाली एक मात्र बस भी कर दी गई निरस्त

बहराइच। परिवहन निगम का नया फरमान यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। बस स्टेशन पर यदि वे अपने गनतव्य को जाने के लिए किसी बस में बैठे है और उसमें निगम के मानक अनुरूप यात्रियों की संख्या न हुई तो बस को निरस्त कर दिया जाता है। यात्रियों को भटकने के लिए छोड़ दिया जाता है। मामला सोमवार सुबह का है। जहां बहराइच से परिवहन निगम की एक मात्र बस सेवा बहराइच से लखीमपुर के लिए प्रातः 7ः30 बजे चलती है। सोमवार का समय 7 बजे का था। 20 से 25 की संख्या में यात्री बैठे हुए थे। 7ः30 बजने का इंतजार कर रहे थे। समय बीत जाने के बावजूद भी जब बस नहीं चली तो यात्रियों को उत्सुकता हुई। 7ः50 के आसपास कुछ बस चालको व परिचालकों द्वारा बताया गया कि बस नहीं जायेगी निरस्त कर दी गई है। बस नम्बर यूपी 40 टी 9008 जाने के लिए तैयार खड़ी थी। यात्री बस से उतरने लगे तभी कुछ अन्य परिचालकों द्वारा बताया गया कि एक बस गोला डिपो की खड़ी है उसमें बैठ लो। दरअसल यह गोला डिपो की बस नियमित न होकर पेट अभ्यर्थियों को बहराइच छोड़ने आयी थी। जिसके बाद चालक व परिचालक द्वारा रात्रि विश्राम किया गया। जिसके चलते यात्रियों को दूसरी बस तो मिल गई पर दूसरी बस न होने की स्थिति में वे प्राइवेट बस स्टैण्ड की तरफ भागते है। मामले में एआरएम प्रेम कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उस बस का लोड फैक्टर 40 प्रतिशत से ज्यादा नहींे रहता है। किसी तरह उस बस का संचालन किया जा रहा है। परिचालक द्वारा भी गडबडियां की जा रही है। जिसके लिए परिचालक को चेतावनी दे दी गई है। एमडी का आदेश है कि यदि लोड फैक्टर पूरा नहीं होता है तो एआरएम के वेतन से कटौती कर ली जायेगी। फिलहाल इस सेवा का विकल्प तलाशा जा रहा है। इस बस को आगामी दिनों में बहराइच से लखीमपुर न चलाकर पलिया तक चलाया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें