कड़ी मेहनत और लगन से सपनों को साकार करें बेटियां: डॉ बबीता सिंह चौहान : जीजीआईसी में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 6, 2025
बहराइच। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जनपद भ्रमण के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। डॉ चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलम्बन शीर्ष प्राथमिकता है। उन्हीं की प्रेरणा से प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। डॉ चौहान ने कहा कि बेटियां आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है चाहे आपरेशन सिन्दूर हो या महिला वर्ल्ड कप में अपना सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होनें प्रधानाचार्या को निर्देश दिया कि सीएमओ से समन्वय कर विद्यालय में शिक्षारत छात्राओं को सीएसआर के तहत सरवाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण कराये। संवाद कार्यक्रम में कक्षा 12 की छात्रा स्वाति पाण्डेय ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इससे पूर्व मा. अध्यक्ष डॉ चौहान ने अमीनपुर नगरौर में संचालित वृद्धाआश्रम पहुंचकर संवासित वृद्धजनों का कुशल क्षेम जाना और वृद्धजनों के लिए वृद्धाआश्रम की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होनें वृद्धजनों को फल का वितरण कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, महिला थानाध्यक्ष विनीता रावत, प्रधानाचार्या मधु यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, शिक्षकाएं, छात्राएं व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन