ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: परमानंद देहात कोतवाली व मदन लाल बने मटेरा थानाध्यक्ष

बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा दो थाना प्रभारियों सहित 14 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मटेरा परमानंद तिवारी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बनाया गया है। जबकि चौकी प्रभारी सलारगंज मदन लाल को थानाध्यक्ष मटेरा बनाया गया है। जबकि 14 अन्य उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन व दूसरे अन्य थानों में तैनात किया गया है।

मार्ग दुर्घटना में वृद्ध व बालिका की मौत, दंपति घायल
बहराइच। एक ही थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक बालिका व वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि बालिका के माता पिता घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुर्तजापुर निवासी नूर आलम 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद अहमद परिवार के साथ अपनी ससुराल रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरवा जा रहे थे। ढाई वर्षीय बेटी अल्फिया भी मौजूद थी। मंगलवार रात नौ बजे के आसपास ई-रिक्शा से सभी नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर बनकुरी चौराहे पर पहुंचे। तभी रूपईडीहा से आ रही रोडवेज बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति और पत्नी को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी सुकई 65 पुत्र ढोड़े साइकिल से बाजार से घर जा रहे थे। मंगलवार शाम को साइकिल से जाते समय बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें