विधायक ने किया प्रसन्नाथ शिव मंदिर सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास : 58.35 लाख रूपये से संवरेगा पारसनाथ शिव मंदिर
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Nov 11, 2025
बौंडी, बहराइच। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण के कार्य ने अब गति पकड़ ली है। मंगलवार को क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर में बने प्रसन्नाथ शिव मंदिर के सुंदरीकरण के कार्य का महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने मंगलवार को शिलान्यास किया। शासन की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने व मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 58.5 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। सुंदरी को लेकर ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर 500 वर्ष से भी अधिक पुराना है। कजरी तीज सहित विभिन्न त्योहारों में व सावन के महीने में यहां मेले जैसा उत्सव रहता है। दूर-दराज से लोग यहां भगवान शिव के जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। यह मंदिर आस्था का केंद्र है। शिव भक्तों का यहां तांता लगता है। सुंदरीकरण होने से मंदिर को चार चांद लगेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मंदिर के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव सौंपा था। जिसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मंदिरों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। पूर्व में भी कई मंदिरों का कायाकल्प कराया जा चुका है। पर्यटन विकास विभाग के सहायक अभियंता तबरेज वारसी ने लोगों को बताया कि मंदिर परिसर में सत्संग हॉल लोगों के बैठने के लिए बेंच, चेंजिंग रूम इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे मंदिर की शोभा बढ़ेगी। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर धर्मेंद्र शुक्ला, संजय त्रिवेदी, बीपी सिंह, दिवाकर पाण्डेय सहित तमाम अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन