ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 278 शिकायतों में से 22 का हुआ निस्तारण

जनपद की सभी तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
नानपारा में सीडीओ ने अन्य अधिकारियों के साथ की जनसमस्याओं की सुनवाई
बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में जिले की सभी तहसीलों में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों द्वारा आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसील नानपारा में मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई की। सीडीओ रम्या आर. ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाय कि निस्तारण की कार्यवाही से फरियादी भी संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व सीडीपीओ भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में प्राप्त 32 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष 04, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 21 में 02, कैसरगंज में प्राप्त 102 में 05, पयागपुर में 77 में 06, सदर में 29 में 02 तथा तहसील महसी में प्राप्त 17 में 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागें द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टालों के निरीक्षण के दौरान आईसीडीएस के स्टाल पर सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्न प्रासन्न भी कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें