ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाया जाय : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 200 शिकातयों में से 22 का हुआ निस्तारण

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 15, 2025

बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील कैसरगंज में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाया जाय। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद भी की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 71 आवेदन पत्रों में से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्रासन्न भी कराया गया। उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 36 प्रार्थना-पत्रों में 04, पयागपुर में 33 में 05, तहसील सदर बहराइच में 17 में 02, महसी में 12 में 02 तथा नानपारा में 31 में 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें