ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस : 183 प्रार्थना पत्रों में 18 का मौके पर हुआ निस्तारण

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 1, 2025

बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जहरी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ आये हये फरियादियों की समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 61 प्रार्थना पत्रों में से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीडीओ ने एसडीएम के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्न प्रासन्न भी कराया। इसी प्रकार तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 18 एवं मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 19 में 02-02, पयागपुर में प्राप्त 63 व कैसरगंज में प्राप्त 22 के सापेक्ष 05-05 तथा तहसील महसी में प्राप्त 05 प्रार्थना-पत्रों में से 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव, एआर कोपारेटिव संजीव तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें