ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 175 शिकायतों में से 21 का हुआ निस्तारण

तहसील सदर में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह अक्टूबर के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों में एक ही प्रकरण के सम्बन्ध में बार-बार प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं। डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ करें। निस्तारण में अनावश्यक हीला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 12 के सापेक्ष 03, नानपारा में प्राप्त 27 के सापेक्ष 03, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 14 के सापेक्ष 01, पयागपुर में प्राप्त 65 के सापेक्ष 06, कैसरगंज में प्राप्त 49 के सापेक्ष 06 व महसी में प्राप्त 08 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

गर्भवती महिलाओं की डीएम ने की गोदभराई
बच्चों को कराया अन्नप्रासन्न
बहराइच। तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आईसीडीएस विभाग के स्टाल पर गर्भवती महिलाओं गुड़िया, पूनम गुप्ता व सावित्री प्रजापति की गोदभराई तथा कार्तिक, फैजान व वीर को अन्नप्रासन्न कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें