पुलिस भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित रहे 2006 परीक्षार्थी : एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 8, 2026
बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 08 से 10 जून तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली की लिखित परीक्षा के प्रथम दिन जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3181 रही। जबकि 1043 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3261 रही। जबकि 963 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा ’किसान पी.जी. कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गेंदघर तथा आजाद इंटर कॉलेज, चाँदपुरा’ परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, चेकिंग व्यवस्था, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह’ एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन