ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का रियल टाइम कराया गया अभ्यास : दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 5, 2026

बहराइच। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं नेतृत्व में दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास का उद्देश्य आपात परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता का परीक्षण करना तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं आधुनिक रणनीतियों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को एंटी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस गोले, डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का रियल टाइम अभ्यास कराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण के दौरान इन उपकरणों की उपयोगिता एवं उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पीआरवी-112 वाहनों का निरीक्षण भी किया गया। बलवा ड्रिल हेतु विशेष टीमें गठित कर उन्हें किसी भी प्रकार की अशांति अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक टीम को उनके दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त ड्रोन सर्विलांस टीम को क्षेत्र की सतत निगरानी के लिए निर्देशित किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल को नवीन दंगा नियंत्रण रणनीतियों, संयमित व्यवहार, संवेदनशीलता तथा विधिक प्रक्रियाओं के पूर्ण पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, जिससे किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में प्रभावी एवं व्यावहारिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें