: एक दिवसीय ज्ञान विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित, सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
Admin
Thu, Oct 10, 2024
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजा बौण्डी को मिला प्रथम स्थान
बौंडी, बहराइच। जनपदीय एक दिवसीय ज्ञान विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित, सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजा बौण्डी में धूमधाम से किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक अजय व विशिष्ठ अतिथि भूपेंद्र, जिला कार्यवाह विनोद कुमार पाठक, जिला मंत्री कार्यक्रम अध्यक्ष डा.गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी सेवानिवृत्ति प्रोफेसर किसान डिग्री कालेज, संचालक सुनील कुमार मिश्रा, आचार्य अतिथि बेचन लाल पाठक, प्रधानाचार्य मुख्य वक्ता श्रावस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक कैलाश चंद्र वर्मा तथा समिति के सभी सदस्यगण, 190 भैया/बहन एवं 25 आचार्य/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। विद्या मंदिर में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजा बौण्डी, द्वितीय स्थान बेहडा तथा तृतीय स्थान बरदहा को मिला। शिशु मंदिर में प्रथम स्थान बेहडा तथा द्वितीय स्थान राजा बौण्डी तृतीय स्थान बरदहा को मिला। किशोर वर्ग में प्रथम स्थान बेहडा, द्वितीय स्थान रुपईडीहा को मिला। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजा बौण्डी के 14 भैया बहन प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें सांस्कृतिक प्रश्न मंच बाल वर्ग में बहन साक्षी जायसवाल, शिवांशी सिंह एवं गौरी चौरसिया एवं गणित प्रदर्शन में बहन अक्षरा गुप्ता, अंकित कुमार यादव, सांस्कृतिक पत्र वाचन में अंबिका सिंह, विज्ञान प्रयोग में सर्वेश सैनी आदि द्वितीय स्थान 12 भैया बहनों को प्राप्त हुआ तथा तृतीय स्थान 6 भैया बहनों ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन