ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

दो दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान का हुआ आयोजन : पुरुष वर्ग में फुटबॉल एवं महिला वर्ग में बैटमिटन खेल का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 4, 2025

बहराइच। सशस्त्र सीमा बल की 70वी वाहिनी, लखीमपुर खीरी के दिशा निर्देशन एवं मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही तथा रमपुरवा प्रथम में दो दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान (एक भारत श्रेष्ठ भारत) थीम के तहत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं मटेही गांव के पूर्व प्रधान उच्च प्राथमिक विद्यालय मटेही एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा प्रथम के अध्यापकगण तथा ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात पुरुष वर्ग में फुटबॉल खेल एवं महिला वर्ग में बैटमिटन खेल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा फुटबॉल तथा फुटबॉल नेट और बैडमिंटन टीम को बैडमिंटन तथा बैडमिंटन नेट और सटल काक प्रदान किया गया। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया तथा द्वितीय कमान अधिकारी ने स्कूल के अध्यापकगण तथा ग्राम वासियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। द्वितीय कमान अधिकारी ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी ग्राम वासियों तथा स्कूली बच्चों के भविष्य की कामना करते हुए देश निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण अनुशासन और एक जुटता बनाए रखते हुए देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस मौके पर प्रभारी मुमिन बरुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय के मटेही तथा रामपुरवा प्रथम के अध्यापकगण तथा मटेही गांव के पूर्व प्रधान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें