ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसएसबी 59वीं वाहिनी का 14वां स्थापना दिवस : स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Dec 4, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। 59वाहिनी एसएसबी के प्रांगण में 14वें स्थापना दिवस का समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वी.विक्रमण उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी लखीमपुर खीरी उपस्थित रहे और उन्होंने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के कलाकारों ने नृत्य, गीत और संगीत के विविध रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित जनमानस का मनोबल बढ़ाया। विशेष आकर्षण के रूप में सीमांत मुख्यालय लखनऊ के जैज और पाइप बैंड का मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसने उपस्थित दर्शकों में उत्साह और रोमांच को बढ़ाया। मुख्य अतिथि वी.विक्रमण ने अपने संबोधन में वाहिनी के समस्त जवानों और कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वाहिनी ने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय प्रचालन उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस अवसर पर महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश भी पढ़ा गया। स्मरणीय उपस्थितियों में अमरेंद्र कुमार वरुण कमाण्डेंट 62वीं वाहिनीय अंजनी कुमार तिवारी, कार्यवाहक कमाण्डेंट, 42वीं वाहिनीय मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा, प्रद्युम्न कुमार सिंह, डीएसपी, नानपारा, राजकुमारी निगम, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय, नानपाराय श्रद्धा शुक्ला एसबीआई शाखा प्रबंधक नानपाराय और आनंद पोद्दार निदेशक आनंदराम जयपुरिया विद्यालय नानपारा शामिल रहे। जिन्होंने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें