ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

उप जिलाधिकारी ने ताजिया जुलूस रास्ते का निकाला हल : साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाने का दिया आदेश

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 4, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज कोतवाली अंतर्गत सहजनी गांव में गुरुवार को ताजिया जुलूस के पुराने रास्ते को लेकर काफी दिनों से चल रहा विवाद एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह की तत्परता से समाप्त हो गया। पिछले दो-तीन सालों से मोहर्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुराने रास्ते पर अवरोध खड़ा कर दिया गया था। इस बार भी ऐसा ही अवरोध विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रवि खोखर और थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी। इन सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए उप जिलाधिकारी ने दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर राधेश्याम शुक्ल, पुष्पेंद्र शर्मा और ग्राम प्रधान उमाकांत समेत दोनों समुदायों के लोगों के मौजूदगी में ताजिया जुलूस के लिए 3.50 मीटर चौड़ा नया रास्ता बनाने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान को मोहर्रम से पहले इस रास्ते को तैयार करने का निर्देश एसडीएम द्वारा दिया गया। ग्राम प्रधान उमाकांत ने ट्रैक्टर-ट्राली से सड़क का निर्माण करना शुरू कर दिया है। जिस पर गांव के जाकिर हुसैन, मोहम्मद कासिम, तौहीद और छोटू सहित कई लोगों ने इस फैसले को लेकर संतोष जताया और इन दोनों समुदाय के लोगों का कहना है कि इस सांप्रदायिक तनाव को सदा के लिए उप जिलाधिकारी कैसरगंज द्वारा समाप्त करा दिया गया। उप जिलाधिकारी के इस शानदार निर्णय को आमजन भूरि-भूरि कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें