ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: आमजन को सस्ती दर पर उपलब्ध कराये गए प्याज

लखनऊ से आयी गाड़ियों द्वारा ग्राहकों को 25 रूपये प्रति किलो की दर से बेचा गया प्याज
बहराइच। प्याज की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए आमजन को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को शहर में सस्ती दरों पर प्याज की बिक्री की गई। भारत सरकार के उपभोक्ता विभाग द्वारा बुधवार को शहर में लखनऊ से छह प्याज के लदे लोडर वाहन भेजे गए। इन पर तैनात कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गाड़िया लगाकर आम लोगों को 25 रूपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री की गई। प्रति ग्राहक को दो किलो के हिसाब से प्याज बेचा गया। शहर के कचेहरी रोड, घण्टाघर पार्क, दरगाह सहित अन्य क्षेत्रों में प्याज की बिक्री की गई। आम लोगों ने सस्ता प्याज बिकता देखकर प्याज की खरीददारी की। गौरतलब हो कि बीते कुछ दिनों से प्याज की कीमतों में अचानक बृद्धि हुई है। फुटकर बाजार में प्याज 60 से 70 रूपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जिसके चलते आम लोगों की थाली से प्याज दूर होता दिख रहा है। पहले जहां लोग अधिक मात्रा में प्याज खरीदते थे वहीं अब कम मात्रा में खरीदकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे है। सरकार द्वारा भी प्याज की बढती कीमतों को देखकर आम लोगों को 25 रूपये प्रति किलो की दर से प्याज मुहैया कराया जा रहा है। बीते दिनों जरवलरोड में भी सरकारी दरों पर लोगों को प्याज की बिक्री की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें