ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

महिला हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार : एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व खोखा बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 28, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज में एक महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में कैसरगंज पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलास ने आरोपी को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वकील के रूप में हुई है। जिसे हाजीपुर कुरसंडा मार्ग से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। घटना दो दिन पहले बुधवार शाम करीब 7 बजे कैसरगंज थाना क्षेत्र के डिहवा शेर बहादुर गांव में हुई थी। 30 वर्षीय गुड़िया नामक महिला अपने घर के सामने अलाव ताप रही थी तभी एक युवक ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। हमले में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई थी और हमलावर फरार हो गया था। मृतका के पति हनीफ ने पड़ोस में रहने वाले वकील पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने वकील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा को आरोपी के हाजीपुर कुरसंडा मार्ग पर होने की सूचना मिली। इसके बाद उप निरीक्षक पंकज सिंह, आरक्षी अंजनी तिवारी, मानवेंद्र यादव, मनोज कुमार यादव और संदीप पटेल की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति के अनुसार आरोपी वकील अक्सर गुड़िया से पैसे की मांग करता था और पैसे न देने पर उसने उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी मुंगेर से अवैध पिस्टल खरीद कर लाया था। घटना के दिन जब गुड़िया दो अन्य महिलाओं के साथ घर के बाहर बैठी थी तभी आरोपी पिस्टल लेकर पहुंचा। उसने पहले जमीन पर एक फायर किया, और जब वह दूसरा फायर कर रहा था तो गोली महिला की कनपटी पर जा लगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें