ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

तेज रफ्तार एसयूवी की ठोकर से बाइक सवार होमगार्ड जवान घायल : घायलों में एक होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत, जबकि दूसरे का चल रहा इलाज

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 7, 2025

बहराइच। तेज रफ्तार एसयूवी की ठोकर से ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड घायल हो गए। घायलों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। घटना शनिवार देर रात लखनऊ-बहराइच राजमार्ग की है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन दोनों को एंबुलेंस की मदद से शहर के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक होमगार्ड को लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के दोगही बटुरहा निवासी रामाशंकर यादव 40 पुत्र उदय राज व शिवनाथपुर बुबकापुर के रहने वाले हरि प्रसाद 50 पुत्र रत्न बाइक से शहर के दरगाह थाना गणेश पूजा विसर्जन में ड्यूटी से घर लौट रहे थे। तभी कोतवाली देहात इलाके के कीर्तनपुर स्थित नवोदय विद्यालय के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसटने लगी। इस दौरान दोनों होमगार्ड ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन स्कार्पियो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ दूर घिसटने के बाद दोनों होमगार्ड बाइक से छिटक गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ किसी तरह दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। दोनों जवानों के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस पहुंचने के बाद दोनों को एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। बहराइच मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों जवानों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। हरि प्रसाद की हालत गंभीर थी। हरि प्रसाद के सिर में गंभीर चोटें हैं और पैर की हड्डी भी टूट गई थी। उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रामाशंकर का इलाज किया जा रहा है। वहीं एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो की पड़ताल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। दुर्घटना के दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें