: 80 बोतल कर्णाली नेपाली सौफी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Admin
Tue, Nov 21, 2023
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 80 बोतल नेपाली कर्णाली शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी जमुनहा द्वारा देर रात दिलीप कुमार उप कमांडेंट के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस व सीमा चौकी जमुनहा से सोमवार को संयुक्त गश्त दल निकली गई। नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 65/2 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी में कुछ संदिग्ध सामान नेपाल से लेकर भारत की तरफ आ रहा था। गश्ती दल को देखते ही वह घबरा गया और भागने का प्रयास किया। मौके पर गश्ती दल द्वारा रोका गया तथा भागने का कारण और नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी ग्राम मोहनियापुर, रुपईडीहा बताया। पूछने पर बताया कि बोरी में 80 बोतल कर्णाली सौफी नेपाली शराब है, जोकि नेपाल से भारत अपने आसपास के गांवो में बेचने का काम करता हूं। जिससे कुछ पैसा मिल जाता हैं। बरामद सामान तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत पकडे गए सामान तथा अभियुक्त को पुलिस स्टेशन रुपईडीहा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन