ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: 72 हजार रूपये भारतीय जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ी गई जाली नोटो की खेप
रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस ने 72 हजार रूपये के नकली नोटो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम वरिष्ठ उ.नि. अनिल कुमार यादव व चौकी इंचार्ज बाबागंज रामगोविन्द वर्मा मय हमराह पुलिस बल व गुप्त एजेंसियो द्वारा सोमवार को समय 06.50 बजे इण्डो नेपाल बार्डर के समीप आईसीपी रोड पर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कैलाश पुत्र रंगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी मिरनपुरवा थाना मोतीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसकी तलाशी से 500 रूपये की 02 गड्डी मिली। बरामद गड्डी के नोटों को चेक किया गया तो प्रथम दृष्टया सभी नोट जाली प्रतीत हो रहे थे। बरामद भारतीय जाली नोट को गहनता पूर्वक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी चिन्हों को चेक किया गया तो ज्ञात हुआ कि बरामद की गयी सभी पांच सौ रूपये के नोट जाली मुद्रा ही हैं। गड्डी को गिनने पर एक गड्डी में 100 नोट व दूसरी गड्डी में 44 नोट कुल 144 नोट (72000 रूपये जाली) बरामद हुए। जिनका सिरियल नंबर 9केडब्लू 119163 है कुल बहत्तर हजार (72000/-) रूपया भारतीय जाली मुद्रा है। पकड़े गये व्यक्ति से उसके पास से बरामद भारतीय जाली मुद्रा के बारे में पूछा गया तो अभियुक्त द्वारा लगभग 06 महीनों से भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी और व्यापार का काम करने की बात बतायी। इस संबंध में थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 364/2024 धारा 179/180 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्त उपरोक्त को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें