ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता हैः गोपाल शरण : श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान के चौबीस अवतारों की कथा सुनाई

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 3, 2025

बहराइच। बौंडी-रमपुरवा मार्ग पर फुटहा बाबा स्थान पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक गोपाल शरण महाराज ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूूर रहता है। कथा व्यास ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की बहुत ही रोचक एवं सारगर्भित कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कर्मो द्वारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करता है तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सज्जनों का उद्धार और दुर्जनों का संघार किया करते हैं। कथा के पश्चात कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की भव्य झाकी दिखाई गई। श्रोताओं द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट तथा राधा कृष्ण के जयकारों से पंडाल गुंजाय मान रहा। इस अवसर पर रोहित मिश्रा, अनुज मिश्रा, डी.पी.त्रिपाठी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य सतपाल सिंह, भास्कर तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें