ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

अनाज व्यापारी का रूपयों से भरा बैग लेकर बदमाश हुए फरार : बहराइच-नानपारा हाईवे पर लुटेरो ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 2, 2025

बहराइच। जिले में एक अनाज व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। मामला थाना मटेरा क्षेत्र का है। जहां जंगली नाथ मंदिर के पास गल्ला व्यापारी संदीप अग्रवाल की दुकान है। देर रात वापस लौटते समय तीन बदमाश व्यापारी से रूपयों भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना असवा मोहम्मदपुर पेट्राल पम्प के पास की है। जहां संदीप अग्रवाल रात को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी बहराइच-नानपारा हाईवे पर लुटेरो ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। रात करीब 1 बजे संदीप अग्रवाल लघुशंका करने के लिए अपनी बाइक से उतरे इसी दौरान पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 1 लाख 32 हजार रूपये नगद और एक मोबाइल फोन था। थाना प्रभारी मटेरा राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही घटना खुलासा किया जायेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें