ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम के हाथों सम्मानित हुईं 08 आंगनबाड़ी कार्यकत् : निर्धारित शुल्क से अधिक धन उगाही करने पर जनसुविधा केन्द्रों की आईडी होगी ब्लाक

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 11, 2025

बहराइच। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा पोषण टैªकर ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के कार्यान्वयन की परियोजनावार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में पाया गया कि परियोजना कार्यालय नगर की ऑगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती शकुन्तला, हुजूरपुर की सरोज कुमारी, विशेश्वरगंज की श्रीमती संजू, महसी की सीमा खातून, मिहींपुरवा की बबली, पयागपुर की विनोद कुमारी, जरवल की बेबी एवं तेजवापुर की निरंजनी मौर्य द्वारा ई-केवाईसी तथा चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। डीएम ने सभी 08 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सम्बन्धित को अपने हाथों प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीएम मोनिका रानी ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों, सुपरवाईजर्स, जिला समन्वयक व विभाग के सहयोगी पाटनर्स को निर्देश दिया कि जिले की अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित कर ई-केवाईसी तथा चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करायें। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान तथा अन्य विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से लक्षित समुदाय को इस बात के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जाय कि वह स्वयं से आगे आकर इस कार्य में सहयोग करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निहारिका विश्वकर्मा, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, जिला समन्वयक व समस्त सहयोगी पाटनर्स (आईसीडीएस) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें