ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: ट्रेन से कटकर वृद्व की मौत

बहराइच। ट्रेन से कटकर सोमवार को एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन गोंडा से बहराइच आ रही थी तभी यह घटना घटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चितौरा के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौरा गांव निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग राम शंकर पुत्र राम आधार की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ सामराज ने बताया कि बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग घर से तकरीबन चार बजे शाम को निकला था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन जानकारी नहीं मिली। सूचना मिली कि ट्रेन से काटकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें