ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक : उद्यमियों की समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को किया गया निर्देशित

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 25, 2025

बहराइच। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला निर्यात समिति, एम.ओ.यू..क्रियान्वयन समिति एवं उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। एम.ओ.यू. क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 से अब तक जनपद बहराइच हेतु निवेशकों कुल 139 एमओयू हस्ताक्षरित हुए जिनका निवेश रू. 2301.04 करोड़ रूपये है। इन्वेस्ट यूपी द्वारा निवेश सारथी पोर्टल पर रू. 1956.14 करोड़ लागत के 117 एम.ओ.यू. अपलोड किये गये थे, जिसका सत्यापन उद्यमी मित्र तथा जिलाधिकारी के स्तर से पूर्ण हो गया है अब तक 86 इकाईयां क्रियाशील हो गयी है। अवशेष इकाईयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यवाही प्रगति पर है। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर चर्चा के दौरान बताया गया कि 01 अप्रैल से 24 जुलाई तक 1073 आवेदन निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त हुए है जिसके सापेक्ष 958 आवेदन स्वीकृत, 22 आवेदन पत्र अण्डर क्वेरी तथा 46 आवेदन पत्र समय अन्तर्गत लम्बित हैं। डीएम ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराएं साथ ही निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन कराएं। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में धारा 80 से सम्बन्धित प्रकरण में कैसरगंज 02, नानपारा 01 तथा बहराइच 08 आवेदन समयान्तर्गत लम्बित है। उद्योग बन्धु के सदस्यों द्वारा शमशान घाट के दोनों ओर बाईपास रोड पर टेबल टाप ब्रेकर बनाये जाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये गये कि उद्योग बन्धु की बैठकों में प्रतिभाग करने के लिए एनएच के परियोजना निदेशक को पत्र प्रेषित किया जाय। गोण्डा रोड रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन प्लाईओवर रेलवे विभाग द्वारा एडज्वाइनिंग स्पान का कार्य अवशेष होने के कारण प्लाईओवर के कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा जीएमडीआईसी को निर्देशित किया गया कि उद्योग बन्धु की बैठक में रेलवे विभाग के अधिकारियों को बुलाया जाय। उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोज़गार योजनाओं पर चर्चा के दौरान डीएम ने बैठक में मौजूद उद्यमियों एवं व्यापारियों से अपेक्षा की गई कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना अन्तर्गत अधिक से अधिक से युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित कर अधिकाधिक आवेदन कराएं। इस सम्बन्ध में बैकों को निर्देशित किया गया कि योजना अन्तर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों को समय से निस्तारित किया जाय। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, डीएफओ बहराइच रामसिंह यादव, एसडीएम सदर पूजा चौधरी चौधरी व अन्य अधिकारी, उद्यमी अशोक मातनहेलिया, बृजमोहन मातनहेलिया, दीपक सोनी दाऊ जी, मनीष मल्होत्रा, अमित मिततल, विजय केडिया, विनोद टेकड़ीवाल सहित अन्य उद्यमी, व्यापारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें