ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

विष मुक्त प्राकृतिक खेती को अपनायें जिले के किसानः जिलाधिकारी : विषमुक्त प्राकृतिक खेती समय की जरूरत है

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 18, 2025

बहराइच। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आकांक्षी जनपद के किसानों का आहवान किया कि विषमुक्त प्राकृतिक खेती समय की जरूरत है। डीएम ने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से जहां धरा की उर्वरा शक्ति कम हो रही है वहीं पैदा होने वाली फसलें भी विषाक्त होने के कारण मानवजाति के स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। डीएम ने कहा कि हमें गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती को अपना होगा ताकि हमारे खेत की मृदा स्वस्थ होाकर हमें अच्छी व स्वस्थ उपज दे सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकों को अपनी सोंच में बदलाव लाना होगा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों द्वारा पैदा किये जा रहे जैविक उत्पादों के विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिला गन्ना अधिकारी ने डीएम को बताया कि जिले की 03 चीनी मिलों का निरीक्षण कर उन्हें स्थानीय कृषकों से मक्का खरीद के लिए प्रोत्साहित किया गया है। डीएम ने विगत किसान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक ढंग से समाधान किया जाय। उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने उपस्थित कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं विशेषकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक कृषक 01 से 31 जुलाई के मध्यम धान, मक्का व अरहर का बीमा करा सकते हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार शुक्ला, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसंद, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, ए.आर. को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, उत्पादक संगठनों के निदेशक एवं सदस्य तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें