ब्रेकिंग

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में खनिज न्यास निधि की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा की गई अधिकाधिक स्वगणना की अपील

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें

छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी मनमोहक प्रस्तुति

Ad

जागरूकता रैली को डीएम, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ : वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 16, 2026

बहराइच। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद में 16 से 30 नवम्बर तक सम्पन्न होने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों एवं एन.सी.सी. कैडेट्स की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एन.सी.सी. कैडेट्स की रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकल कर विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए नानपारा बाईपास स्थित परिवहन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जबकि रैली में शामिल जागरूकता वाहन जनपद के विभिन्न स्थलों पर घूम-घूम कर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारम्भ अवसर पर जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने आमजन विशेषकर युवा वर्ग से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट बांधें तथा हेलेमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाये। मार्गों पर लगायें संकेतांक तथा स्पीड लिमिट का पालन करें तथा दूसरे लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलायें, ओवर स्पीडिंग से बचे। डीएम ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होने वाले पखवाड़े के दौरान जिले भर में लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी न चलाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार, परिवहन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, यातायात प्रभारी सहित परिवहन एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें