भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित : छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी मनमोहक प्रस्तुति
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Nov 15, 2026
बहराइच। जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विकास खंड मिहींपुरवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती सरोज सोनकर उपस्थित रहीं। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनजाति की छात्राओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। वहीं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी बहराइच के सभागार कक्ष में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक-बालिका एवं बालिका गेंद घर बहराइच के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का भव्य कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक किशन लाल, छात्रावास अधीक्षक शशि वर्मा छात्रावास अधीक्षका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन