ब्रेकिंग

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में खनिज न्यास निधि की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा की गई अधिकाधिक स्वगणना की अपील

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें

छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी मनमोहक प्रस्तुति

Ad

सड़कों पर निराश्रित गोवंश मिलने पर तय होगी जिम्मेदारी : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 16, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थलों एवं बृहद गो संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी संरक्षित गोवंशों को भूसा, चारा, चोकर, चूनी एवं पशुआहार के साथ मानक के अनुसार हरा चारा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गोवंशों के भरण-पोषण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में कहीं भी पुआल नहीं जलनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति पुआल जलाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों की सड़कों पर निराश्रित गोवंश दिखाई नहीं देने चाहिए। यदि सड़कों पर निराश्रित गोवंश पाए जाते हैं तो संबंधित की जवाबदेही निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कराते हुए उन्हें क्रियाशील रखने तथा जिला कमांड सेंटर से लिंक करने के निर्देश दिए, ताकि गोआश्रय स्थलों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कराने तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, पशु चिकित्सक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें