ब्रेकिंग

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में खनिज न्यास निधि की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा की गई अधिकाधिक स्वगणना की अपील

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें

छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी मनमोहक प्रस्तुति

Ad

स्वगणना अभियान का हुआ शुभारंभ : जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा की गई अधिकाधिक स्वगणना की अपील

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 16, 2026

बहराइच। जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक स्व-गणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से स्वयं स्वगणना करने के साथ-साथ अपने परिवार, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। विधान परिषद सदस्य श्रीमती डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी स्वगणना अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या एवं उससे संबंधित आवश्यक आँकड़े संकलित किए जाते हैं। इन आँकड़ों का उपयोग देश की नीतियों, योजनाओं एवं विकास संबंधी निर्णयों के निर्माण में किया जाता है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील है कि वे स्व-गणना में भाग लें तथा घर-घर गणना के दौरान प्रगणकों को पूरा सहयोग प्रदान करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें