ब्रेकिंग

छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी मनमोहक प्रस्तुति

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अर्नव सिंह, मयंक ,समीर व शौर्यवीर ने जीता स्वर्ण पदक

खरीदारी के साथ सीखा व्यापार का हुनर

विज्ञान के मॉडलों के जरिए बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक सोच

Ad

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी धावक अर्नव सिंह ने फिर बढ़ाया जिले व मंडल का मान : अर्नव सिंह, मयंक ,समीर व शौर्यवीर ने जीता स्वर्ण पदक

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 15, 2026

बहराइच। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी धावक अर्नव सिंह ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल अपने जिले और मंडल, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अर्नव सिंह की टीम ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अंडर-17 बालक वर्ग की 4×400 मीटर रिले दौड़ के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अर्नव सिंह और उनके साथी खिलाड़ियों मयंक बहादुर ,समीर खान व शौर्यवीर सिंह की चौकड़ी ने बेहतरीन तालमेल और जबरदस्त रफ्तार का प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 3ः16.34 मिनट का समय निकालकर पिछले एसजीएफआई मीट रिकॉर्ड (3ः21.62 मिनट) को ध्वस्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया हैं। इस रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने कड़े प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है जबकि तमिलनाडु (3ः16.71 मिनट) को रजत और केरल (3ः19.01 मिनट) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अर्नव सिंह और उनकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे मंडल और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें