: ड्यूटी के समय नर्से को बंदर के साथ खेलना पड़ा भारी, छह निलम्बित
Admin
Tue, Jul 9, 2024प्राचार्य ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की
बहराइच। शहर के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कालेज में एक बंदर के साथ रील बनाना व खेलना नर्से को महंगा पड़ गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.संजय खत्री द्वारा बंदर के साथ खेल रही छह नर्से ंको निलम्बित कर दिया गया साथ ही जांच कमेटी भी गठित की गई है। जो कि पूरे मामले की जांच करेगी। गौरतलब हो कि बीते दिनों वार्ड में एक बंदर के साथ महाविद्यालय की स्टाफ नर्स ड्यूटी के समय खेल रही थी तथा कुछ रील भी बना रही थी। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में प्राचार्य डा.संजय खत्री द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए छह नर्से को निलम्बित कर दिया गया है। जांच रिपोट आने तक सभी के कार्यों पर रोक लगा दी गई है। जांच समिति में डा.अनूप कुमार, डा.अशोक मणि त्रिपाठी व डा.अंजली शामिल है। निलम्बित होने वाली नर्से में स्टाफ नर्स अंजली, आंचल शुक्ला, प्रिया, संध्या सिंह, किरन सिंह व पूनम पाण्डेय शामिल है। जिन सभी ने स्त्री व प्रसूति विभाग में ड्यूटी के समय बंदर के बच्चे के साथ खेला था व रील भी बनाई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बंदर को मरीज का कोई तीमारदार लेकर आया था। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि बंदर को स्टाफ नर्स किरन अपने साथ लेकर आयी थी। फिलहाल प्राचार्य की कार्रवाई के चलते नर्सिग स्टाफ में हड़कम्प मच गया है। प्राचार्य ने पूरे मामले में तीन दिन के अंदर जांच समिति को रिपोट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन