ब्रेकिंग

प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा 08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा

बाल और नाखून छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है टीबी का संक्रमण

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Ad

कस्टम क्लियरेंस एजेंटों व ड्राइवरों ने किया हड़ताल : आईसीपी में नहीं हुआ कोई काम, सीमा पर सैकड़ों ट्रकों की लगी लंबी कतार

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 1, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा स्थित आईसीपी रूपईडीहा में कार्यरत कस्टम क्लीयरिंग एजेंटों एवं ड्राइवरों ने एलपीएआई की कथित अव्यवस्था, मनमानी और अव्यवहारिक नियमों के विरोध में सोमवार को सामूहिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इस संबंध में ऑल कस्टम्स हाउस एजेंट एसोसिएशन, आईसीपी रूपईडीहा ने सहायक आयुक्त, सीमा शुल्क को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एलपीएआई द्वारा पार्किंग गेट पास जारी करने में जानबूझ कर अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे आयात-निर्यात कार्य प्रभावित हो रहे हैं और क्लीयरिंग एजेंटों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रक्रियाओं को सरल और सुचारु नहीं बनाया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। क्लीयरिंग एजेंटों ने मांग की है कि एलईओ होने के बाद भी गेट पास अधिकतम आधे घंटे के भीतर जारी किया जाए। साथ ही शिपिंग बिल नंबर में संशोधन संबंधी अनुरोधों को मालिक अथवा सीएचए के माध्यम से स्वीकार किया जाए। उन्होंने एलपीएआई कर्मचारियों के शालीन व्यवहार की भी मांग की है। ज्ञापन में ट्रक चालकों और परिवहन कर्मियों के लिए बैठने, पेयजल तथा भोजन की समुचित व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। आयात कार्यों में आईजीएम नंबर दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा इम्पोर्ट पार्किंग क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है। एसोसिएशन ने एक कर्मचारी के कथित अभद्र व्यवहार की शिकायत करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था में अव्यवस्था, वाहनों को जानबूझकर देर करते है जिससे डबल पार्किंग लिया जा सके तथा समय पर समाधान न होने के कारण फल, सब्जी एवं अन्य शीघ्र खराब होने वाले सामानों के व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान का भी मुद्दा उठाया गया है। ज्ञापन में यह भी सवाल उठाया गया है कि वेयरहाउस का प्रतिदिन शाम 5 बजे के बाद तथा रविवार को बंद रहना कितना आवश्यक है, क्योंकि इससे व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। क्लीयरिंग एजेंटों के कार्य बहिष्कार से आईसीपी रूपईडीहा पर आयात-निर्यात से जुड़ी गतिविधियां बहुत प्रभावित हुई है। सीमा पर सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। जिसमें नेपाल को जाने वाली फल सब्जी की गाड़ियों के अलावा पेट्रोलियम पदार्थ एवं एलपीजी गैस भी शामिल है। इसी के साथ अन्य समानों के ट्रैक भी खड़ी है। अब सभी की निगाहें एलपीएआई और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें