ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण करेंगे परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल : निपुण भारत मिशन विजन एवं रणनीति कार्यशाला सांवरिया रिसार्ट में सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 8, 2025

बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को सांवरिया रिसार्ट में निपुण भारत मिशन के तहत निपुण भारत मिशन विजन एवं रणनीति कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) देवीपाटन मंडल गोंडा राम सागर पति त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह रहे। राज्य परियोजना निपुण टीम की सुश्री दृष्टिता व ऐश्वर्य भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) देवीपाटन ने परख 2024 के परिणामों पर चर्चा की। चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया गया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा उपस्थिति आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालयों को शत-प्रतिशत निपुण बनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रावस्ती अजय कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्र, अजीत कुमार सिंह, डाली मिश्रा, रंजीत कुमार, रूपेश कुमार जैन, क्षमा देवी, शिप्रा शुक्ला सहित जनपद बहराइच, श्रावस्ती व जनपद गोंडा के सैकड़ों एआरपी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें