ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: नवागंतुक बीईओ का उ.प्र.प्रा.शि.संघ फखरपुर ने किया जोरदार स्वागत

बौंडी, बहराइच। प्राथमिक शिक्षक संघ फखरपुर ने नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्र का बीआरसी गजाधरपुर पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, डायरी, पेन भेंटकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बीईओ अनुराग मिश्र ने आश्वासन दिया कि किसी भी शिक्षक को किसी भी समस्या को लेकर परेशान नही होना है। हम सब मिलकर हर समस्या को हल कर लेंगे और राज्य सरकार के निर्देशानुसार फखरपुर ब्लॉक को निपुण बनाने का सामूहिक प्रयास किया जाएगा। स्वागत समारोह में संरक्षक साकेत भूषण तिवारी, अध्यक्ष सुखदराज, मंत्री तनवीर आलम ने गणेश जी की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। ब्लॉक कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्र ने डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। अन्य कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत समारोह में उपाध्यक्ष श्री पांडे, अमित आर्य, रेनू मिश्र, ऐसा अरोड़ा भाटिया, प्रदीप तिवारी, कुलदीप, चंचरीक, इरशाद अहमद आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें