ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: घूसखोरी का नया अंदाज, वनकर्मियों द्वारा लिया गया प्याज

बहराइच। प्रदेश के एक जनपद में अभी एक दारोगा द्वारा दो किलो आलू घूस में लेने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं बहराइच में भी वनकर्मियों द्वारा भी घूम में प्याज लेने का वीडियों वायरल हुआ है। मामला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अन्तर्गत मोतीपुर वन वैरियर का है। जहां रविवार को करीब 11ः40 बजे एक लोडर पर सब्जी लदकर पहुंची। वनकर्मियों ने तलाशी के नाम पर वाहन की तलाशी न लेकर वाहन से लगभग दो किलो प्याज एक पालीथीन में उतरवा लिया। एक युवक पालीथीन में प्याज भरकर वन विभाग के कार्यालय में ले जाते हुए देखा गया। जिसकाा वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब हो कि वन क्षेत्रो में चेकिंग के लिए वैरियर लगाए गए है ताकि वन उत्पादों की तस्कर न हो सके। चेकिंग के नाम पर बैरियर पर कही सब्जी ली जा रही है तो कही अन्य सामान वनकर्मियों द्वारा लिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में आठ बजे के बाद क्षेत्रीय निवासियों को वनकर्मियों द्वारा वैरियर से निकलने ही नहीं दिया जाता है। और उनसे भी रकम वसूल कर जाने दिया जाता है। वहीं मामले में वन विभाग द्वारा कोई भी सफाई नहीं दी गई है। ज्ञातव्य हो कि इस समय प्याज की कीमते आसमान छू रही है। खुदरा बाजार में प्याज 60 रूपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में दिन भर में यदि दस किलो प्याज ही मिल जाये तो पैसे लेने की जरूर ही नहीं है। एक तरह से सांप भी मर जाये और लाठी भी न टूटे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

तेंदुए के हमले में किसान की मौत
बहराइच। खेतों की देखभाल करने गए एक किसान पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। खेत से किसान का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। काफी देर बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव निवासी कंधई पुत्र जगजीवन का घर के निकट खेत है। रविवार को किसान अपने खेत के निकट रखवाली कर रहा था। इसके बाद वह बाग में कुछ काम करने लगे। तभी जंगल से निकल कर तेंदुआ आ गया। दोपहर में एक बजे के आसपास तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला। कुछ देर बाद परिवार के लोग तलाश करते हुए पहुंचे तो क्षत विक्षत शव देखा। जिस पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना वन कार्यालय में दी गई है। वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर विभागीय कर्मी पहुंच रहे हैं।

घाघरा नदी मे डूबी दो बालिकाओं में एक का बरामद हुआ शव
बहराइच। थाना सुजौंली क्षेत्र अंतर्गत चहलवा और बड़खड़िया गाँव की दो बालिकाएं बीते 25 सितंबर को घाघरा नदी में नहाने के दौरान डूब गयी थी। जिसमें लक्खाबाग चहलवा निवासी लल्ली पुत्री वीरेंद्र का शव रविवार पांचवे दिन घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर गुप्तापुरवा गाँव के निकट गन्ने के खेत के किनारे से बरामद किया गया। सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लोगों ने रेस्क्यू में लगी मौके पर मौजूद पीएसी टीम के जवान अब्दुल समी व विजय किशन को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें