: पांच किलो चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार
Admin
Tue, Sep 24, 2024
पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़
रुपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रूपईडीहा चेक पोस्ट पर नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिला तस्कर के पास से पांच किलो चरस बरामद किया गया। पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ पचास लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस हेड कांस्टेबल मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल संदीप चौहान, महिला कांस्टेबल प्रिया पांडेय एवं एसएसबी सीमा सुरक्षा बल 42वीं वाहिनी सत्येंद्र कुमार सिंह, सदानंद, कलिता, सुप्रिया भारती, मनदीप कौर, विनीता दास, मेघाली वशुमती, पूजा सिंह, आंचल रानी डॉग हैंडलर, डॉग मीको संयुक्त चेकिग के दौरान महिला चरस तस्कर रेखा बुढा पुत्री दिल बहादुर बुढा निवासी गाविस काक्री जिला रुकुम राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी से 05 किलोग्राम चरस जो अभियुक्ता द्वारा बॉडी फिटिंग किया गया था बरामद हुआ। पकड़ी गई नेपाली महिला ने बताया कि उसने नेपाल में अपने घर में चरस निकाली है और इसे शिमला में किसी अन्य व्यक्ति को जल्दी और आसानी से पैसे कमाने के लिए डिलीवर किया जाना था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 0428/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्ता को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन