ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: 15 लाख रूपये की स्मैक के साथ नेपाली तस्कर धराया

नेपाली युवक के पास से 31.50 ग्राम स्मैक बरामद
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने एक नेपाली स्मैक तस्कर को 31.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रूपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक विजय कुमार मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी द्वारा शुक्रवार को भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 651/11 से 100 मी. अंदर भारतीय क्षेत्र से एक तस्कर को धर दबोचा गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान लवकुश खटीक पुत्र चेतराम खटिक निवासी लालापुरवा उदयपुर वार्ड न. 13 थाना तेलियनपुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप मे की गई। तस्कर के पास से 31.50 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 178/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. विजय कुमार, हे.का.अभिषेक धर द्विवेदी, का. जयचन्द गौड़, एसएसबी टीम के एएसआई विपल्व कुमार घोष, दीपक सिंह, सुशील कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें