ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

45 बोरी पशुओं की हड्डियों के चूरा के साथ तीन गिरफ्तार : नेपाल राष्ट्र से तस्करी कर ला रहे थे पशुओं की हड्डियां

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 22, 2025

बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस ने नेपाल राष्ट्र से तस्करी कर ला रहे 45 बोरी पशुओं की हड्डियों का चूरा के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर बलईगांव सुबरातीपुरवा के पास चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति मेराज पुत्र वारिस, नसरुद्दीन पुत्र मुनाफ व परवेज खान पुत्र मुख्तार खाँ निवासीगण ग्राम सुबरातीपुर दा. बस्थनवा थाना मोतीपुर को नेपाल राष्ट्र से तस्करी कर ला रहे 45 बोरी पशुओं की हड्डियों के चूरा के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 325/25 धारा 281 बीएनएस व 207/184 एमवी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बरामद शुदा हड्डियो के सम्बन्ध मे विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग तथा जंगल विभाग के उच्चाधिकारीगण को गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु अलग से रिपोर्ट भेजी गयी। उल्लेखनीय है कि उ.नि.शिवेश कुमार शुक्ला मय हमराहियान उ.नि कमलेन्द्र प्रताप सिंह, हे.का. शैलेन्द्र यादव, हे.का.राजेश गिरी, का. राम आशीष चौरसिया के साथ क्षेत्र चेंिकंग कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण मेराज पुत्र वारिस, नसरुद्दीन पुत्र मुनाफ व परवेज खान पुत्र मुख्तार खाँ निवासीगण ग्राम सुबरातीपुर दा. बस्थनवा थाना मोतीपुर को नेपाल राष्ट्र से तस्करी कर ला रहे 45 बोरी पशुओं की हड्डियों के चूरा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानी थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया, उ.नि. कमलेन्द्र प्रताप सिंह, उ.नि.शिवेश शुक्ला, हे.का.शैलेन्द्र यादव, हे.का.राजेश गिरी, का.राम अशीष चौरसिया शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें