ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नेपाल पर्यटन का बड़ा हबः सीएम

रूपईडीहा, बहराइच। भारत का पड़ोसी देश नेपाल पर्यटन का एक बहुत बड़ा हब माना जाता है। नेपाली सीमा से सटे नेपाली जिला बर्दिया में बर्दिया नेशनल पार्क है। जहां बाघ समेत तमाम वन्य जीवों का अवलोकन किया जा सकता है। बर्दिया के ठाकुरबाबा में 44वां विश्व पर्यटन दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। नेपाली लुम्बनी प्रदेश के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों को मुख्यमंत्री ने दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। तमाम स्थानीय कलाकरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। बर्दिया थारू समुदाय बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण थारू समुदाय द्वारा तमाम मनमोहक कार्यकर्मो को प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाली राष्ट्रगान से हुई। जहां लड़कियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर तमाम प्रकार के ब्यन्जनों के स्टाल भी लगाये गये थे। जहां लोग अपने अपने व्यन्जनों को परोस रहे थे। कार्यक्रम को तमाम लोगों व नेताओं ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्दिया जिले में मौजूद बर्दिया नेशनल पार्क टूरिजम का एक बड़ा केंद्र है। भारतीय सीमा से सटा होने के कारण यहां भारतीय पर्यटकों को आने में बड़ी सहजता है। यहां बाघ सहित तमाम वन्य जीवों का अवलोकन बड़ी सहजता के साथ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ष में यहां 26 हजार पर्यटक पहुंचे थे। लेकिन इस वर्ष एक लाख पर्यटकों को लाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।।बर्दिया पर्यटन के लिए एक बहुत अच्छा और सुंदर स्थान है। इसलिए लुम्बनी सरकार इसको और विकसित करने के लिए भी तमाम तरह की योजनाएं बना रही है। वहीं यहां की जो स्थानीय घरेलू उत्पाद है उसको भी और बढ़वा दिया जायेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्दिया को सांस्कृतिक हब बनाने के लिए सभी पर्यटक ब्यवसाई को भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन ब्यवसाई इसको और मजबूती देने के लिए बाहरी जिलों के उत्पादकों को न लाकर यहां उत्पादित सामानों को पर्यटको के सामने रखे जिससे यहां आने वाले सभी पर्यटक इसका लुफ्त उठा सकें। उन्होंने आगे कहा कि भारत हमारा पड़ोसी मित्र राष्ट्र होने के साथी ही हमारा अभिन्न अंग है। भारत से अधिक से अधिक पर्यटक यहां आएं उसके लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी लखनऊ में मैने मिलकर चर्चा भी की है कि कैसे भारतीय पर्यटको के लिए और सुबिधाएं प्रदान की जाये। वहीं उन्होंने कहा कि नेपाल बॉर्डर पर भारतीय पर्यटको को कोई असुविधा नेपाल आने में न हो इसके लिए सभी केन्द्रीय सरकार से भी चर्चा हुई है। इस मौके पर बर्दिया जिले के मेयर तिलकराम लम्सल, श्रीराम सिग्देल, गगन थापा, भागीराम ओली, रुद्र खड़का, कृष्ण प्रसाद भट्टराई, झबी शर्मा सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यटन ब्यवसाई व राजनेता मौजूद रहे।


विश्व का पर्यटन बाजार है भारतः श्रीराम सिग्देल
नेपाल, बाँके। नेपाल के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार व नाटा के वरिष्ठ मेम्बर श्री राम सिग्देल ने कहा कि सभी नेपाली पर्यटन ब्यवसाइयो को सोचना चाहिए कि विश्व का अगर सबसे बड़ा पर्यटन बाजार कोई है तो वह भारत है। हम पड़ोसी देश हैं और खुली सीमा है। दोनों देशों के मधुर सम्बंध है। यहां के लोगों को भारत में जाकर लोगों से बात करनी चाहिए कि नेपाल में बहुत कुछ पर्यटकों के लिए है। भारत के लोगों को जब पता चलेगा कि बॉर्डर से सटे नेपाली जिला बर्दिया में बहुत कुछ है तो अपने आप नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। यहां के लोगों को तीसरे देशों में पर्यटको के कोई मेहनत करने की जरूरत नही है मात्र वे भारत मे मेहनत कर लें तो बर्दिया पर्यटकों का एक बड़ा बाजार बन जायेगा। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 24 करोड़ है। अगर साल में मात्र एक प्रतिशत यूपी के ही पर्यटक यहां आ जाते हैं तो बहुत बड़ी बात है। नेपाल में भारतीय मीडियाकर्मी, जुरिज्म एक्टिविस्ट, टूरिज्म वर्कर को नेपाल नही लाएंगे यहाँ निर्मित स्वदेशी प्रोडक्ट की पहचान नही कराओगे तब तक नही होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग भारतीय टूरिस्टों के लिए सीमा पर एक डेस्क की स्थापना करेंगे। जहां उन्हें एक स्टीकर दिया जायेगा। और उसके बाद भारतीय टूरिस्टों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नेपाल घूमने में नही होगी।

बॉर्डर पर सुगम हो आवागमनः कृष्ण प्रसाद भट्टराई
नेपाल, बर्दिया। इको टूरिज्म देबलपमेंट फोरम बर्दिया के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने कहा कि कोरोना के बाद से गौरीफंटा, गड्डा चौकी व नेपालगंज बॉर्डर पर चेकिंग के कारण लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। इसलिए भारतीय पर्यटकों को आने में बहुत बड़ी दिक्कत हो रही है। जो लोग यहां आते थे वह अब नही आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिक भारत के रास्ते नेपाल नही आ पा रहा है। भारतीय इमिग्रेशन ने पाबंदी लगा रखी है। मै भारत सरकार से मांग करता हूँ कि इमीग्रेशन पर लगी पाबंदी को हटाया जाये।


प्राकृतिक सम्पदा से भरा है बर्दियाः तिलकराम लम्सल
नेपाल, बर्दिया। भारतीय सीमा से सटे नेपाली जिला बर्दिया के मेयर तिलकराम लम्सल ने कहा कि बर्दिया प्राकृतिक संपदाओं से भरा हुआ जिला है। यहां मौजूद बर्दिया नेशनल पार्क में टाइगर समेत तमाम वन्य जीवों को आप बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए गाइड भी रहते हैं जो जंगल की सफारी करवाते हैं। यहां जंगल के बीच में अच्छे अच्छे रिसोर्ट हैं जहां रुकने की अच्छी ब्यवस्था दी जाती है। यहां पांच सौ से अधिक पंक्षी भी पाये जाते हैं। साथ ही पर्यटको के काफी अच्छा स्थान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें