ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई अति आवश्यकः जगतार सिंह : किसानों को आवश्यक सुझाव दिए

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 9, 2025

फखरपुर, बहराइच। पारले चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह ने सोमवार को खपुरवा और शिवराजपुर गांव का भ्रमण कर गन्ने के खेती का हकीकत परखा और किसानों को आवश्यक सुझाव दिए। गन्ना प्रबंधक ने कहा कि इस समय अत्यधिक गर्मी पड़ने और बरसात न होने के कारण गन्ने सूख रहे हैं। यदि खेतों की सिंचाई न की गई तो गन्ने की फसल खराब हो जाएगी। पैदावार भी घट जाएगी। तत्काल सभी किसान गन्ने के खेत में पानी लगा दे। सिंचाई के 2 दिन बाद खेतों में प्रति बीघा 10 किलोग्राम यूरिया डाल दिया जाए। ऐसा करने से गन्ने की फसल को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। साथ ही फसल का उत्पादन 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। जब तक बरसात नहीं होती है, तब तक 10 से 12 दिन के अंतराल पर सिंचाई करते रहना है। गन्ने की उपज के लिए पानी अतिआवश्यक है। इस दौरान अन्य अधिकारीगण और कई किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें