प्रभारी मंत्री ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया निरीक्षण : अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 6, 2026
बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद दिनेश प्रताप सिंह ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय भवन की साफ-सफाई, चिकित्सालय की ओर से मरीजों व उनके तीमारदारों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इमरजेन्सी, इमरजेन्सी वार्ड, ओ.टी., ओ.पी.डी., डेन्टल ओ.पी.डी., आयुष्मान कार्ड कक्ष, सर्जिकल ओ.पी.डी., मनोरोग ओ.पी.डी. तथा जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जन औषधि केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार को निर्देश दिया कि जन औषधि केन्द्र पर मानक के दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए मरीजों को नार्मस के अनुसार दवाओं का वितरण कराएं। प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. संजय खत्री व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था के स्तर को बनाये रखें तथा चिकित्सालय में औषधियों एवं संसाधन की कमी न होने पाये। इस अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. परवेज, डॉ. ईशान व अन्य चिकित्सक तथा चिकित्सालय प्रबन्धक मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षाबहराइच। प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागवार समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
प्रभारी मंत्री ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
बहराइच। जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कैसरगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित परसेंडी गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद पशुओं की देखभाल, चारे, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा चारे एवं आपूर्ति संबंधी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिये गये निर्देश
बहराइच। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों का रख-रखाव तथा साफ-सफाई का जायजा लेने के उद्देश्य से राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी के सुरेश्वर सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के साथ विकास भवन स्थित 01 दर्जन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालयों में समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ अभिलेखों का रख-रखाव भी सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाय। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता को निर्देश दिया कि अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय।
प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण भवन में किया पौधरोपण
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 7 जून को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक आयोजित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित किये जा रहे ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान अन्तर्गत राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, गणमान्य व संभ्रान्तजन, पार्टी पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के साथ लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच के परिसर में हरिशंकरी (पीपल-पाकड़-बरगद) का पौधरोपण कर उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन