ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें जाये त्यौहारः एएसपी : बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 19, 2025

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के साथ जनपद में आगामी त्यौहार नवरात्रि व दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर घंटाघर पुलिस चौकी पर महासमिति दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं और शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मूर्ति स्थापना और सजावट का काम चल रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि दुर्गा पूजा का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके। इस दौरान सदर एसडीएम पूजा चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह, देहात कोतवाल दद्दन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ रामाज्ञा सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें