ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा कराने के लिए करें प्रेरित : योजनाओं की समीक्षा कर कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 17, 2025

बहराइच। कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विभाग के फील्ड लेवल कार्मिको की बैठक उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए व बी तथा जिले के सभी ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर, बीटीएम उपस्थित रहे। उप निदेशक कृषि ने विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा की तथा सभी कर्मचारियो को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होनें जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी ग्रुप बी को निर्देश दिया कि फील्ड विजिट कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराने हेतु प्रेरित करें ध्यान रहे 31 जुलाई प्रधानमंत्री फसल बीमा करने की अंतिम तिथि है, इसके पूर्व किसानो को अधिक से अधिक फसल बीमा से जोड़ना है। डीडी एग्रीकल्चर ने उपस्थित वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए को निर्देश दिया कि तहसील स्तर पर उपस्थित होकर सभी कर्मचारियों की दय-नंदानी का अवलोकन करें,तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। दादा एग्री ने निर्देश दिया कि समस्त नेचुरल फार्मिंग क्लस्टर प्रभारी अपने अपने क्लस्टरों में कम से कम 16 दिवस उपस्थित सुनिश्चित करें। अन्यथा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसका उत्तरदायित्व संबंधित कर्मचारियों का होगा। डीडी एग्री ने कहा कि जनपद में आयोजित हो रहे डिमॉन्स्ट्रेशन की सप्ताह में 3 दिवस अवश्य विजिट करें। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा भी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उपस्थित क्षेत्रीय कर्मचारियों को फेरोमेन ट्रैप के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। फेरोमेन ट्रैप के उपयोग से कीड़े मकोड़े पर नियंत्रण पाया जा सकता है तथा सब्जियों में उपयोग होने वाले रसायनों से बचा जा सकता है जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें