ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार : देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस व बाइक बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 29, 2025

बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष मोतीपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र परवानी गौढी के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त विनय पाण्डेय पुत्र जवाहर लाल पाण्डेय उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम गूढ थाना मोतीपुर को देशी तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पेलण्डर प्लस यूपी 40 ए एक्स 7539 के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 336/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया, उ.नि.राघवेन्द्र सिंह, हे.का.श्याम सुन्दर शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें