शिक्षक समस्याओं के साथ बीईओ से मिलकर सौंपा ज्ञापन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ टीम फखरपुर सोमवार को बीईओ राकेश कुमार के साथ बैठक की
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 23, 2025
फखरपुर, बहराइच। शिक्षक हित के दृष्टिगत समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ टीम फखरपुर सोमवार को बीईओ राकेश कुमार के साथ बैठक की। ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र ने शिक्षकों के समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि जो शिक्षक स्थानांतरित होकर आएं हैं उनका मानव संपदा तत्काल अपडेट कराया जाए। जिससे माह जून का वेतन निर्बाध रूप से मिल सके। संगठन मंत्री प्रेम कुमार अवस्थी ने कहा कि चयन वेतनमान से संबंधित सभी लंबित पत्रावलियों को अविलंब निस्तारित करके फॉरवर्ड कर दिया जाए। बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि बीएसए कार्यालय से जिन शिक्षकों की मानव संपदा विवरण बीआरसी पर आया हुआ था, उन सभी का अपडेट हो गया है। इनिशियल कैडर सूची में जिन शिक्षकों का नाम नही है वे लोग तत्काल अवगत करा दे। जिससे चयन वेतनमान लगने में कोई समस्या न हो। महामंत्री उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीष श्रीवास्तव, शशांक सिंह, राघवेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार मिश्र, मंत्री माधव सिंह, राकेश कुमार वर्मा आदि पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन