स्कूल मर्ज के विरोध में लामबंद हुआ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ : आरटीई एक्ट के विरुद्ध विद्यालयों के मर्ज के खिलाफ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया संघर्ष का ऐलान
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 23, 2025
बहराइच। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कम नामांकन का हवाला देते हुए साजिशन मर्ज किये जाने के खिलाफ जनपद में भी शिक्षक संगठनों ने आरपार की लड़ाई को संघर्ष की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने स्कूल मर्ज की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसके प्रबल विरोध की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश तहत विभाग के द्वारा 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का मर्ज किए जाने हेतु उक्त विद्यालय के प्रधान शिक्षकों से खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने को दबाव बनाया जा रहा है, जिसका राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विरोध करता है। विद्यालय संबंधित समस्त उत्तरदायित्व विद्यालय प्रबंधन समिति का है ना कि केवल प्रधान शिक्षक का है। विद्यालयों का आदेश आरटीई एक्ट के विरुद्ध है, इसको लेकर पूरे प्रदेश में रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश नेतृत्व मर्ज के विषय में शासन तथा विभाग उच्च स्तर में अधिकारियों से वार्ता कर रहा है, यदि शासन तथा विभाग ने विद्यालयों के मर्ज के आदेश को वापस नहीं लिया तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में वृहद आंदोलन विद्यालयों के मर्ज के विरुद्ध में होगा। महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरटीई एक्ट के अनुसार हर 01 किलोमीटर पर प्राथमिक विद्यालय तथा 3 किलोमीटर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय होना चाहिए। 06 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को निः शुल्क अनिवार्य शिक्षा बाल अधिकार के तहत मिलनी चाहिए। किंतु आरटीई एक्ट के विरुद्ध हो रहे विद्यालयों के मर्ज का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच पूर्ण विरोध करता है। विद्यालय के मर्जर आदेश जारी किए जाने पर जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला संयुक्त महामंत्री विनोद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रूपाली शरण श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ल, जिला मंत्री राजीव कुमार तिवारी, जिला मंत्री बच्छराज मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गिरि सहित सभी पदाधिकारी तथा जनपद के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने रोष व्यक्त करते हुए आरटीई एक्ट के विरूद्ध विद्यालयों के मर्जर आदेश को वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन